राजिम में अर्टिगा और हाईवा की जोरदार भिड़ंत

राजिम। CG BREAKING : गरियाबदं जिले के राजिम से इस वक्त सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। भगवान राजीव लोचन के दर्शन कर रायपुर लौट रहे दर्शनार्थियों की अर्टिगा कार की श्यामा चरण चौक के पास हाईवा वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दर्शनार्थी अर्टिगा वाहन में सवार होकर भगवान राजीव लोचन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामा चरण चौक के पास अर्टिगा की हाईवा से जोरदार भिड़ंत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button