Sports NEWS: राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में

खैरागढ़। Sports NEWS: जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित 15वीं वोविनाम मार्शल आर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। प्रतियोगिता में 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के 22 खिलाड़ियों में जिले के सात खिलाड़ी शामिल हुए।

छुईखदान की गरिमा सिंह चौहान ने अंडर-10 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं बेनजीर ताज फातिमा और यशस्वी वर्मा ने रजत पदक जीते। शौर्य सिंह चौहान और टीम मैनेजर मुकेश सिंह चौहान ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

– Advertisement –

Ad image

राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।

 

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button