ग्राम पंचायत बहेसर में 3 एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर

 

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा से लगी ग्राम पंचायत बहेसर में खसरा नंबर 83 की करीब 3 एकड़ भूमि पर कथित रूप से अवैध प्लॉटिंग कर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष बंशी यादव ने अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

– Advertisement –

Ad image

शिकायत में बंशी यादव ने बताया है कि ग्राम पंचायत बहेसर स्थित खसरा नंबर 83 का रकबा लगभग 3 एकड़ है। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उक्त भूमि को छोटे-छोटे भूखंडों में बांटकर प्लॉटिंग की जा रही है और जमीन बेचने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह कार्य आवश्यक अनुमति के बिना किया जा रहा है।

बंशी यादव ने प्रशासन से संबंधित भूमि के खसरा रिकॉर्ड, दस्तावेज, मौके की वास्तविक स्थिति तथा प्लॉटिंग से संबंधित अनुमतियों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही, जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा कथित अवैध प्लॉटिंग एवं जमीन बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है।

– Advertisement –

Ad image

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते मामले की जांच नहीं हुई तो भविष्य में जमीन खरीदने वाले लोगों को विवाद और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि खसरा नंबर 83 की भूमि की वास्तविक स्थिति क्या है और वहां की जा रही प्लॉटिंग के लिए आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button