छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

कार शो रूम में लगी भीषण आग, कर्मचारी जान बचाकर निकले शो रूम से..देखिए वीडियो

रायपुर। तेलीबांधा स्थित स्काई ऑटोमोबाइल्स में भीषण आग लगने की खबर समाने आ रही है. राजधानी के तेलीबांधा इलाके में ​स्थित स्काई ऑटोमोबाइल्स के सर्विस सेंटर में आग लग गई है. मौके पर दमकल की तीन गाड़ी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है.

आग लगने के कारण कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल है. सूचना पर तेलीबांधा पुलिस के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने के प्रयास में लगे है. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. भीषण आग लगने से इलाके में दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखाई पड़ रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button