#Social

Accident: सवारियों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया


गिरिडीह Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची police मामले की जांच में जुट गई है।मामला जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार के एन एच 19 का है। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरा एक छोटी सवारी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया जिससे उक्त वाहन में सवार लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया।
घायलों के अनुसार सभी बोकारो जिले के चांस एवं चंदनक्यारी के अलग-अलग गांव से यूपी के बलिया के वृति कूट आश्रम सत्संग समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी बीच निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ईसरी बाजार के तुरी टोला के पास एन एच 19 में बने Dividers से टकरा जाने से यह घटना हुई। इस घटना में वाहन में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button