#Socialदेश दुनिया

सेना के कैप्टन की मौत, 7 आतंकी ढेर

इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा है कि प्रांतीय सरकार सुरक्षा बलों द्वारा किसी भी सैन्य अभियान की अनुमति नहीं देगी, क्योंकि जितने आतंकवादी यहां मारे जा रहे हैं, उतने ही अफगानिस्तान से आ रहे हैं. एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गंडापुर ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में अब तक 9,500 से 11,500 आतंकवादी घुसपैठ कर चुके हैं, जबकि इससे दोगुनी संख्या में आतंकवादी सीमा पार मौजूद हो सकते हैं.

उन्होंने जोर देकर कहा कि सैन्य अभियान इस समस्या का हल नहीं है और इसे सिर्फ बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जा सकता है. गंडापुर ने दो दिन पहले हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक को केवल एक प्रस्तुति करार दिया, जिसमें कोई ठोस चर्चा नहीं हुई. उन्होंने कहा कि अगर आतंकवाद को केवल बैठकों और बयानों से खत्म किया जा सकता, तो यह कब का खत्म हो चुका होता.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button