#Social

Badaun: पांच दिन से लापता बुजुर्ग महिला का कुआं में मिला शव


Badaun बदायूं : पांच दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव रविवार को खेत के पास झाड़ियों में बने कुआं में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुआं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। किसी पर अभी आरोप नहीं लगाए हैं।
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी खेमवती (65) पत्नी चिरंजी लाल एक जनवरी को लकड़ी बनने के लिए जंगल की ओर गई थीं। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। शाम तक घर न आने पर परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। जिसके चलते परिजन रिश्तेदार में महिला की तलाश कर रहे थे।
रविवार को गांव के लोग जंगल की ओर गए। झाड़ियों के बीच लगभग 25 फिट गहरे कुआं में झांका तो भीतर महिला का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने लापता खेमवती के परिजनों को सूचना दी। परिजन कुआं पर पहुंचे। महिला का शव बाहर निकाला। रूपेंद्र ने अपनी दादी खेमवती के रूप में शिनाख्त की। ग्रामीणों की सूचना पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button