#Social

Baghpat: पति के पहुंचते ही छत से कूदी महिला, होटल में प्रेमी के साथ थी मौजूद


Baghpat बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक विवाहिता को उसके पति ने होटल में उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही विवाहिता होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। उसके प्रेमी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बड़ौत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चाहल ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार को बड़ौत कस्बे के छपरौली रोड स्थित एक होटल में हुई। उनके मुताबिक महिला अपने कथित प्रेमी शोभित के साथ होटल में आई थी, लेकिन तभी उसका पति और ससुराल के अन्य लोग वहां पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक पति को देखकर महिला डर गई और होटल की 12 फीट ऊंची छत से कूदकर फरार हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला छत से कूदती नजर आ रही है। चाहल ने बताया कि विवाहिता के कथित प्रेमी को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पति की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि तुघाना गांव का एक युवक होटल किराए पर लेकर चला रहा था, उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2019 में काकोर गांव के एक युवक से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पति का आरोप है कि महिला के शादी से पहले भी कुछ लोगों से संबंध थे, जो शादी के बाद भी जारी रहे। उसने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती थी।
पति ने दावा किया कि सोमवार को एसपी ऑफिस में महिला सेल में पति-पत्नी काउंसलिंग चल रही थी, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ साइकिल पर होटल पहुंच गई। पति के अनुसार उसने और उसके भाई ने मौके का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। पत्नी के फरार होने के बाद पति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button