Bengaluru Shocker: फ्लैट में खून से लथपथ मिली 34 वर्षीय महिला की लाश, झारखंड की रहने वाली थी मृतका

Bengaluru Shocker: फ्लैट में खून से लथपथ मिली 34 वर्षीय महिला की लाश, झारखंड की रहने वाली थी मृतका

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

बेंगलुरु, 28 अप्रैल: कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शहर के एक किराए के फ्लैट में 34 वर्षीय महिला का शव बेहद संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ पाया गया है. मृतका की पहचान मूल रूप से झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) जिले की रहने वाली पूजा दत्ता (Puja Datta) के रूप में हुई है. पूजा बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं और पिछले कुछ समय से यहां अकेली रह रही थीं.

इस घटना का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब पड़ोसियों ने फ्लैट से आने वाली असहनीय दुर्गंध की शिकायत पुलिस से की. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा खौफनाक था. पूजा का शव निर्वस्त्र अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ था और चारों तरफ खून फैला था. शव की स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई होगी. यह भी पढ़ें: Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

कमरे में मिले फटे हुए दस्तावेज

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन घर के अंदर कागज के कई फटे हुए टुकड़े बिखरे मिले हैं. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस इसे आत्महत्या के नजरिए से भी देख रही है, हालांकि शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. पुलिस ने फिलहाल ‘संदिग्ध मौत’ का मामला दर्ज किया है.

तीन दिन से नहीं देखी गई थी मृतका

मकान मालकिन ने पुलिस को बताया कि पूजा पिछले तीन वर्षों से उनके यहां किराएदार के रूप में रह रही थी. उसे आखिरी बार 23 अप्रैल को देखा गया था, जब वह किराना सामान खरीदने के लिए फ्लैट से बाहर निकली थी. उसके बाद से न तो उसे बाहर देखा गया और न ही उसके फ्लैट में कोई हलचल महसूस हुई. यह भी पढ़ें: Karnataka Shocker: कर्नाटक के हुब्बल्ली में मोबाइल न मिलने पर 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस ने अभिभावकों के जारी की ये सलाह

जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है. फटे हुए कागजों को जोड़कर सुराग ढूंढने की कोशिश की जा रही है ताकि मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि यह हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल, पुलिस मृतका के कॉल रिकॉर्ड और पिछले कुछ दिनों में उससे मिलने आए लोगों की जानकारी जुटा रही है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button