भूपेश ने सबको पीछे छोड़ा लोकप्रियता के मामले में, सर्वे में न केवल लोकप्रिय मुख्यमंत्री बल्कि राजनेता भी साबित
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश की जनता की संतुष्टि के मायनों पर देश में दूसरे नम्बर के मुख्यमंत्री का परचम लहराया है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ही उनसे आगे बढ़ पाए हैं।
बता दें कि एक निजी कम्पनी के सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के कामकाज से 56.74 प्रतिशत जनता पूरी तरह तो वहीं 33.25 प्रतिशत जनता कुछ हद तक संतुष्ट है। इस तरह 81.06 प्रतिशत संतुष्टि स्तर के साथ भूपेश बघेल सरकार देश में दूसरे नम्बर पर है। सीएम भुपेश से जरा सा ही आगे 82.96 प्रतिशत संतुष्टि स्तर के साथ ओडिशा सरकार है।
निजी कम्पनी के सर्वे के मुताबिक देशभर में सरकारों के कामकाज से 48.95 फीसदी जनता ही पूरी तरह से संतुष्ट है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह प्रतिशत 56.74 फीसदी है, जो अपने आप में सरकार के कामकाज की सफलता को बताता है। कोराना संक्रमण के दौर में यह बड़ी उपलब्धि भूपेश सरकार ने हासिल की है।
गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण की वजह से देशभर की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। कामकाज, उद्योग धंधे बंद हैं,बेरोजगारी व महंगाई की मार से जनता सहमी हुई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को पछाडकऱ जनता के मापदंड में खरा उतरने का काम कियाहै।
आपको बता दें कि सबसे खास बात यह है कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या भी न के बराबर है। यहां अब तक सिर्फ 3 मौत हुई है।




