छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
भूपेश जी, हमसे संवाद कब करोगे, संविदा कर्मचारियों ने घुटनों के बल निकाली संवाद रैली
रायपुर। प्रदेश के संविदा कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. अपनी मांगों को पूरा करने के लिए संविदा कर्मचारियों ने घुटनों का बल चलकर और दंडवत होकर संवाद रैली निकाली. इस दौरान हजारों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे.
इस रैली के जरिए सरकार को संवाद करने के लिए कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा. जिसके जरिए उन्होंने संवाद करने की मांग रखी है. वहीं सरकार द्वारा दिए गए 3 दिन के अल्टीमेटम को लेकर संगठन का कहना है कि, सरकार 3 दिवस के भीतर हमसे संवाद करे




