Big breaking: अमित जोगी को आजीवन कारावास, जग्गी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को दोषी ठहराया है। अदालत ने उन्हें हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह फैसला उस समय आया है जब इस मामले को लेकर वर्षों से कानूनी लड़ाई जारी थी। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के 2007 के फैसले को पलटते हुए कहा कि एक ही साक्ष्य के आधार पर कुछ आरोपियों को सजा देना और मुख्य आरोपी को बरी करना न्यायसंगत नहीं था।

अब हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह फैसला राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अमित जोगी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र हैं।फिलहाल इस फैसले के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया, विशेष रूप से सुप्रीम कोर्ट में संभावित अपील पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button