#Social
BIG BREAKING: अल्लू अर्जुन की रात जेल में कटेगी, फैंस कर रहे प्रदर्शन

New Delhi. नई दिल्ली। पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत तो मिल गई, लेकिन रिहाई नहीं हो सकी. दरअसल, अभिनेता की जेल से रिहाई को लेकर फैंस और दर्शकों के बीच सस्पेंस बना हुआ है. उम्मीदों के बावजूद वह चंचलगुडा जेल में ही बंद है. अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी रिहाई रात में नहीं हो सकेगी. कथित तौर पर, जमानत आदेश की प्रतियां ऑनलाइन अपलोड नहीं की गई हैं. अधिकारियों ने उनके रहने के लिए क्लास-1 बैरक तैयार किया है. इस बीच, रिहाई में देरी होने पर अल्लू अर्जुन के फैंस का गुस्सा साफ नजर आने लगा है. लोग चंचलगुडा जेल के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.




