#Social
BIG BREAKING: कांग्रेस दफ़्तर में बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा

Mumbai. मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कांग्रेस पार्टी के दफ़्तर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए नाराज़गी ज़ाहिर की। प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस घटना के बाद दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए घटना की निंदा की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।




