#Social

BIG BREAKING: कुश्ती में अमन सहरावत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल


New Delhi. नई दिल्ली। भारत ने पेरिस ओलिंपिक में छठा मेडल जीत लिया है। रेसलर अमन सहरावत ने फ्रीस्टाइल 57kg कैटेगरी में प्यूर्टो रिको​​​​​​​ के डरलिन तुई क्रूज को 13-5 से हराया। अमन पहले दौर के बाद 6-3 से आगे रहे। फिर दूसरे राउंड में बढ़त बनाई। रेसलिंग ने लगातार 5वें ओलिंपिक गेम्स में भारत को मेडल दिलाया है। शुक्रवार को ​​​​​​​मेंस और विमेंस भारतीय टीम 4x400m रिले के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। गोल्फ विमेंस इंडिविजुअल में अदिति अशोक और दीक्षा डागर का इवेंट जारी है। भारत पेरिस ओलिंपिक में एक सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित 5 मेडल जीत चुका है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को आखिरकार रेसलिंग का मेडल मिल ही गया. विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन के बाद सारी नजरें अमन सहरावत पर थीं और उन्होंने निराश नहीं किया. अपने डेब्यू ओलंपिक में ही अमन ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. अमन ने पुअर्तो रिको के रेसलर को ब्रॉन्ज मेडल मैच में एकतरफा अंदाज में 13-5 से शिकस्त देते हुए ये ब्रॉन्ज मेडल जीता और इस तरह पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में छठा मेडल आ गया. कुल मिलाकर इन गेम्स में भारत का 5वां ब्रॉन्ज है.
इस मुकाबले की शुरुआत में क्रूज ने अमन को मैट से बाहर करते हुए एक पॉइंट ले लिया था. अमन ने भी पलटवार करते हुए जल्द ही लेग अटैक करते हुए उन पर दो पॉइंट हासिल कर लिए. पहले पीरियड में ऐसा ही कड़ा मुकाबला चलता रहा और क्रूज ने दोबारा 3-2 की बढ़त ली लेकिन अमन ने फिर वापसी की और 2 पॉइंट बटोरते हुए 4-3 की बढ़त ली. तीन मिनट के पहले पीरियड में आगे रहने के बाद दूसरे पीरियड में भी अमन ने जल्द ही स्कोर को 6-3 कर दिया. इसके बाद तो बस अमन का ही जलवा रहा और उन्होंने 7 पॉइंट्स और हासिल किए, जिसके दम पर 13-5 से उन्होंने ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिया.
पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहे 21 साल के अमन के लिए डेब्यू यादगार रहा. उन्होंने शुरुआत ही शानदार की और पहली ही बाउट में मेसिडोनिया के व्लादिमिर इगोरोव को 10-0 से हरा दिया था. इसके बाद क्वार्टर फाइनल में भी उनका यही कमाल देखने को मिला जहां उन्होंने अल्बानिया के जेलिमखान अबाकरोव को भी 12-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मारी थी. सेमीफाइनल में हालांकि अमन को हार का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके सामने वर्ल्ड नंबर-1 जापान के रेइ हिगुची थे. हिगुची ने अमन को 10-0 से हराते हुए फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को खत्म कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button