#Social

BIG BREAKING: गुजरात में भारी बारिश के बाद स्कूल रहेंगे बंद


Gujarat. गुजरात। गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों की लगातार भारी बारिश के बाद पूरे राज्य में तबाही जैसे हालात हो गए हैं। राज्य के निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा फिर मौसम विभाग ने भी अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी और बारिश की हालत को देखते हुए राज्य के कई प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अगले 72 घंटों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात की तरफ आफत आने वाली है, इससे बचने के लिए 3 बारिश का सिस्टम बन रहा है। मौसम विभाग ने पाटन, मेहसाणा, गांधीनगर, जामनगर को छोड़कर पूरे गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग का कहना है कि कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर और राजकोट पर बारिश मार थोड़ी ज्यादा बढ़ सकती है। बता दें कि सोमवार को गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लापता हो गए। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर सभी कलेक्टरों को अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button