#Social

BIG BREAKING: घर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 5 बच्चे जिंदा झुलसे


Kishanganj. किशनगंज। किशनगंज में खाना बनाते समय घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घटना सदर प्रखंड के मड़वा टोली में सोमवार की दोपहर हुई है। आग लगने के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों में नूरसदा खातून (12), आयन खातून (8), तनवीर अलम (10) और मोहम्मद अली (16) है। सभी मड़वाटोली के रहने वाले हैं। बताया गया कि मड़वाटोली में घर में महिला गैस पर खाना बना रही थी। तभी गैस के पाइप से आग निकलने लगी। घर में मौजूद बच्चे झुलस गए। आग लगने के बाद पास में रखे मकई के बोझे भी जलने लगे।
आवाज सुनकर पास के चौक में खड़ा एक बच्चा अन्य बच्चे को बचाने पहुंचा। वह भी झुलस गया। आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को पुलिस के वाहन में बिठाकर इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम, अग्निशामालय पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंची। इसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। वहीं किशनगंज सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में घायल बच्चों का इलाज जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button