BIG BREAKING: जमीन विवाद में हिंसक झडप, 150 के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण किया और वक्फ की भूमि बताकर निजी भूमि पर जबरन निर्माण कार्य करने और पथराव करने के दो प्रमुख आरोपियों रफीक और फरमान उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी राघव ने बताया कि रविवार शाम निजी चारदीवारी गिरा देने तथा विरोध करने पर मारपीट, आपराधिक धमकी तथा हत्या की नीयत से गला दबाने, दंगा फैलाने के आरोपों के तहत रफीक एवं 16 नामजद व्यक्तियों समेत 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. राघव ने कहा, ‘‘आरोपियों में से एक ने शिकायतकर्ता का गला घोंटने की कोशिश की है।
पहुंच गये. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने देर रात्रि में अभियोग पंजीकृत किया. उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार मोरल ने बताया कि अभिलेखों में उपर्युक्त गाटा नंबर निजी काश्तकारी भूमि है, जिसकी पूर्व में दरगाह कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में पैमाइश की जा चुकी है. राजस्व अभिलेखों में भी यह जमीन निजी काश्तकारों के नाम दर्ज है. सीओ गर्ग ने बताया कि झगड़ा एवं पथराव करने वाले लोगों को चिन्हित कर थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. एसएसपी श्यामनारायण सिंह रविवार रात्रि में ही पुलिस बल के साथ जलेसर आये और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. उनके अनुसार कस्बे की स्थिति तनावपूर्ण है किंतु शांति-व्यवस्था कायम है।




