#Social
BIG BREAKING: बीजापुर में 3 नक्सली ढेर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को दी बधाई

Bijapur. बीजापुर। आज बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र के जंगल में जारी मुठभेड़ में अब तक 03 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबल के जवानों ने अपने शौर्य का परिचय दिया है। जिस प्रकार गृहमंत्री अमित शाह जी का दृढ़ संकल्प है उनके संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक बस्तर सहित समूचा देश नक्सलवाद की काली छाया से मुक्त होगा। भटके हुए लोगों से पुनः अपील है मुख्यधारा में लौट कर बस्तर के विकास एवं समाज की सेवा में भागीदार बने।




