#Social

BIG BREAKING: EC ने कांग्रेस की ईवीएम संबंधी आरोपों को किया खारिज


New Delhi. नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस की ईवीएम संबंधी आरोपों को किया खारिज, दिया 1642 पृष्ठों का जवाब। हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कई क्षेत्रों में ईवीएम की शिकायत की थी। उसमें ईवीएम की बैटरी को लेकर भी शिकायत शामिल थी। चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता के कांग्रेस के आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताकर खारिज कर दिया है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने 1642 पन्ने का जवाब देते हुए कांग्रेस से इस तरह की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह भी किया है।
हरियाणा चुनाव में ईवीएम को लेकर कांग्रेस के तमाम आरोपों को अब चुनाव आयोग ने 1642 के जवाब में कहा है कि राजनीतिक दल की ओर से लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पार्टी को ऐसे गैर जिम्मेदाराना आरोपों से बचना चाहिए। आयोग ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव दर चुनाव निराधार आरोपों से दूर रहने के लिए पत्र भी लिखा है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस से आग्रह किया कि मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर गैर-जिम्मेदाराना आरोप सार्वजनिक अशांति, अशांति और अराजकता का कारण बन सकते हैं। पिछले एक साल में 5 विशिष्ट मामलों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी से उचित परिश्रम करने और बिना किसी सबूत के चुनावी कार्यों पर आदतन हमलों से बचने के लिए कहा है।
कांग्रेस की ईवीएम संबंधी शिकायत एवं आरोपों को खारिज करने के क्रम में चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की ओर से जिन 26 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर सवाल उठाए गए थे उन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों ने गहनता से जांच कर सत्यापन भी किया। उसमें चुनावी प्रक्रिया में कोई भी गलती नहीं मिली। उन क्षेत्रों में जो भी कदम उठाए गए वो कांग्रेस उम्मीदवारों या फिर एजेंटों की निगरानी में किया गया था। चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी भेजे जवाब भेजे में 1642 पृष्ठों के साक्ष्य भी संलग्न किया है। उन साक्ष्यों में बताया गया है कि ईवीएम में बैटरी डालने से लेकर 7-8 दिनों वोटों की गिनती खत्म होने तक हर कदम पर कांग्रेस उम्मीदवारों के अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रहे हैं।
इसलिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितता को लेकर कांग्रेस पार्टी की सभी शिकायतों को भी खारिज करते हैं। चुनाव आयोग ने इसी क्रम में ईवीएम में बैटरी डिस्प्ले की स्थिति के बारे में कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह से बेतुकी बात बताया है। साथ ही उस आरोप को खारिज करते हुए चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि बैटरी वोल्टेज और क्षमता का ईवीएम के वोट गिनती, संचालन या फिर सुरक्षा से कोई संबंध नहीं होता है। ईवीएम पर बैटरी की स्थिति के बारे में डिस्प्ले जानकारी तकनीकी टीमों की सहायता करने की एक सुविधा है। यह कहना कि बैटरी का लेवल मतदान परिणामों को प्रभावित कर सकता है पूरी तरह से बेतुका है। चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर गलत धारणा बनाने और गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाने को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी है। साथ ही साथ चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर अदालती फैसलों के बारे में भी बताया है जिसमें तमाम जांच से गुजरने के बाद ईवीएम ने अपना विश्वास हासिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button