बड़ी खबर : पेंड्रा में 7 साल की बच्ची का दरिंदो ने किया बलात्कार, दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

पेंड्रा । छत्तीसगढ़ में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक घटना सामने आया है। पेंड्रा में महज 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की एक वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि दरिंदो ने कोरोना वायरस का डर दिखाकर बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया।

मिली जानकरी के अनुसार घटना पेंड्रा के मगुरदा क्षेत्र की है। पुलिस ने रेप के दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में लोग आक्रोशित हो उठे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button