बड़ी खबर : CRPF के काफिले पर IED ब्लास्ट, आतंकियों ने किया फायरिंग
श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर के पुलमामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। सीआरपीएफ के गश्ती दल को IED ब्लास्ट के जरिये निशाना बनाया गया है। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है। ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू की।
बता दें कि आतंकियों ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर गश्ती कर रहे सुरक्षाबल के जवानों पर हमला कर दिया। आतंकियों ने पहले IED ब्लास्ट के जरिए सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाया और फायरिंग शुरू कर दी। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 182 बटालियन का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया है।




