बड़ी खबर : बीती रात वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को मारी गोली

अम्बिकापुर। शहर के एक युवक ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली. घटना बाबूपारा की है. युवक का नाम अर्जुनेन्द्र सिंह था, मृतक अर्जुनेन्द्र शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी माधवेन्द्र सिंह का इकलौता पुत्र था. अर्जुनेन्द्र के पिता माधवेन्द्र वर्तमान में दरिमा को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष हैं. यह घटना बीती रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है. साथ ही बताया जा रहा है कि अर्जुनेन्द्र सिंह रात को अपने कमरे में पत्नी के साथ था. इस दौरान उसने पत्नी के सामने ही अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. इस घटना के कारणों का पता नही चल सका है. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. इस संबंध में एसपी टीआर कोशिमा का कहना है कि फिलहाल एफएसएल, फॉरेंसिक व पुलिस की टीमों द्वारा घटना की जांच की जा रही है. आत्म हत्या के कारणों का पता नही चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button