Bihar New Government Formation: बिहार राजनीतिक बदलाव, नीतीश कुमार आज देंगे CM पद से इस्तीफा, 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना

Bihar New Government Formation: बिहार राजनीतिक बदलाव, नीतीश कुमार आज देंगे CM पद से इस्तीफा, 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना

नीतीश कुमार (File Image)

Bihar New Government Formation: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव होने जा रहे है. नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज अपने पद से इस्तीफा देने की संभावना है, राज्य में सत्ता के समीकरण बदलने के साथ ही नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है, राजनीतिक जानकारों के अनुसार, मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद एनडीए गठबंधन राज्य में नई सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है,

आज शाम विधायक दल की बैठक

इस्तीफे की औपचारिक प्रक्रिया के बाद, पटना में एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे. बैठक का मुख्य एजेंडा एनडीए विधायक दल के नए नेता का चयन करना है. इसी नेता को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.  यह भी पढ़े:  Nitish Kumar Resigns From legislative Council: बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, अब दिल्ली में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की संभावना

विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, गठबंधन के नेता राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, खबरों के अनुसार, बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, 15 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा सकता है, प्रशासनिक स्तर पर राजभवन और पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं,

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम

नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हैं. रेस में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम प्रमुखता से चल रहे हैं। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और अन्य वरिष्ठ संगठनात्मक नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा है. भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अंतिम निर्णय आज शाम तक लिए जाने की उम्मीद है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button