#Social

Bihar weather : तेज हवा, गरज,कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


Bihar weather : बिहार में मौसम ने अचानक करवट बदली है। तूफानी गतिविधियों और बारिश के अलर्ट के बीच राज्य के कई जिलों में वज्रपात, भारी बारिश और बिजली गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। मंगलवार को राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली। इस दौरान पटना में 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम अपडेट बिहार के मुताबिक अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
बिहार मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 25 जून को पश्चिमी चंपारण और किशनगंज जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। इससे शहरी इलाकों में बाढ़ और स्थानीय जलभराव हो सकता है।
उत्तर-पूर्वी और दक्षिण बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज और बारिश की संभावना है। खासकर अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार जिलों में बिजली और वज्रपात की संभावना है। वहीं गया, जमुई, नवादा, बांका, कैमूर, औरंगाबाद और भागलपुर में मौसम खराब रह सकता है।
जहां बारिश नहीं होगी, वहां आज तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में किशनगंज, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, गया, नालंदा, अररिया, भागलपुर, जमुई, मधुबनी और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button