छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक गंभीर

कोंडागांव। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. घोड़ागांव के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में भाजपा कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाडिया की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता संतोष पात्रे गंभीर रूप घायल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कार में सवार होकर किसी कार्य से कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे. इसी दौरान लगभग साढ़े 3 बजे के करीब उनकी कार कोंडागांव से 22 किलोमीटर दूर जोबा के पास अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गई. जिसमें दिलावर कपाड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं संतोष पात्रे को भी गंभरी चोटआई है. जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button