#Social

BREAKING: ऑफलाइन टैक्सी बुककर की हत्या, 2 हत्यारे गिरफ्तार


Jaipur. जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैक्सी चालक मुनेश मीणा की हत्या और लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने अन्तर्राज्यीय अपराधियों के एक खतरनाक गैंग को बेनकाब करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई टैक्सी, एक पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और 2 मैगजीन भी बरामद की हैं. थानाधिकारी बृजमोहन कबिया ने बताया कि 12 अप्रैल की रात प्रतापनगर क्षेत्र से टैक्सी बुक कर

आरोपी ग्लोबल सर्किल, सीतापुरा पहुंचे. सुनसान इलाके में चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को गोनेर की द्रव्यवती नदी में फेंक दिया गया. 14 अप्रैल को मृतक की शिनाख्त सोशल मीडिया और दिल्ली में लूटी गई टैक्सी से जुड़े चालान की सूचना के जरिए हुई. डीसीपी दिगंत आनंद के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली के सरिता विहार में पेट्रोल पंप पर टैक्सी में पेट्रोल भरवाकर पैसे नहीं देने की शिकायत से अहम कड़ी मिलने के बाद आखिरकार पुलिस ने अंगद शर्मा उर्फ शिवा और राहुल बैरवा को गिरफ्तार किया और तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया. आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने जयपुर, दिल्ली,

फरीदाबाद और बिहार में अब तक 7-8 वारदातों को अंजाम दिया है. ये सुनियोजित तरीके से ऑफलाइन टैक्सियां बुक कर चालकों को हथियार की नोक पर लूटते और विरोध करने पर गोली मारते थे. गिरोह जयपुर में किसी बैंक या एटीएम से बड़ी रकम लूटने की योजना बना रहा था. इस कार्रवाई में शिवदासपुरा थानाधिकारी बृजमोहन कबिया के नेतृत्व में डीएसटी, साइबर सेल और क्षेत्रीय पुलिस के 14 सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उपनिरीक्षक लेखराज, एएसआई प्रेम सिंह और साइबर टीम के राम सिंह व लोकेश ने विशेष योगदान दिया. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button