#Social
Bhubaneswar में आधुनिक कला गैलरी

Odisha ओडिशा :�मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि भुवनेश्वर स्थित ललित कला अकादमी के परिसर में विश्वस्तरीय आधुनिक आर्ट गैलरी बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने शुक्रवार रात ललित कला अकादमी का दौरा किया और अधिकारियों के साथ हर चीज का निरीक्षण किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग के तत्वावधान में अकादमी का आधुनिकीकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परिसर में विश्वस्तरीय गैलरी बनाने के बारे में केंद्र को जानकारी दी गई है और उसने इसकी मंजूरी दे दी है। सीएम ने कहा कि जल्द ही दिल्ली से विशेषज्ञों की एक टीम भुवनेश्वर पहुंचेगी।




