#Social
BREAKING: कार ने घोड़े को उड़ाया, देखें खौफनाक VIDEO…

Baghpat. बागपत। यूपी के बागपत में एक खौफनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसमें गोली की रफ्तार से आई कार की टक्कर से बुग्गी में बंधा घोड़ा सात फीट उछलने के बाद करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद कार भी कैंटर ट्रक में पीछे से घुस गई। घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई है। कार और बुग्गी में सवार कुल 12 लोग घायल हैं। घोड़ा जहां गिरा वहां से दो व्यक्ति गुजर रहे थे। एक व्यक्ति ने तो भागकर अपनी जान बचाई लेकिन दूसरा घोड़े की चपेट में आ गया। वह भी घायल है। घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह हुई।




