BREAKING: छात्रा पर हुआ एसिड अटैक, अस्पताल में दर्दनाक मौत

तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। मृतका के भाई ने आगे बताया कि, आरोपी घटना के बाद छात्रा को जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे।
रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया. इन लोगों को लगता है कि हत्या में हम लोगों का हाथ था. जबकि ऐसा कुछ नहीं है. इसके पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अमरोहा के ए एस पी राजीव कुमार ने बताया कि पथरा गांव में हत्या की पुरानी रंजिश में एक युवती को रात में मार पीट कर उस पर तेजाब डाल देने की घटना घटी है. सूचना मिलते ही पुलिस की फील्ड यूनिट , डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं युवती को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया था जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है. मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन से पूछताछ की जा रही है . साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।




