#Social

BREAKING: पुलिस ने वारदात से पहले आरोपियों को किया गिरफ्तार


Barabanki: बाराबंकी। बाराबंकी जिले में पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में चोरी के प्रयास की घटना का पुलिस ने 3 घंटे के अंदर खुलासा किया है। बता दें कि कई दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को जब बैंक खुली तो बैंक मैनेजर को बैंक के अंदर तोड़फोड़ दिखाई दी। बैंक मैनेजर को तुरंत समझ में आ गया कि बैंक के अंदर चोरी का प्रयास किया गया है, जिसके बाद बैंक मैनेजर ने बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारियों के साथ मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची।
अधिकारियों ने बैंक में चोरी के प्रयास की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई। पुलिस टीम ने करीब 70 सीसीटीवी फुटेज खगली और 3 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति की तीन गर्लफ्रेंड थी, जिसमें से एक कनाडा की गर्लफ्रेंड थी। जिसके महंगे शौक पूरे करने के लिए अभियुक्त ने बैंक के अंदर चोरी का प्रयास किया था। पूरा मामला बाराबंकी की नगर कोतवाली क्षेत्र में छाया चौराहा पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है। सोमवार को बैंक के मैनेजर सोनू दीक्षित ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि दिनांक-30.10.2024 से त्योहार के दृष्टिगत अवकाश के उपरान्त आज दिनांक 04.11.2024 को बैंक खुलने पर अपनी शाखा पर आया तो पाया कि बैंक का मेन गेट टूटा व खुला हुआ है।
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया है। बैंक मैनेजर द्वारा बैंक के अंदर चोरी के प्रयास की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा, क्षेत्राधिकार समेत मौके पर नगर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर हर्षित चौहान के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन करते हुए जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये गये। स्वाट-सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने करीब 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए 3 घंटे के अंदर ही आरोपी शाहिद खान उर्फ अब्दुल समद पुत्र स्व० फिरोज खान निवासी मोहल्ला बेगमगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बारांबकी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शाहिद खान ने बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेण्ड हैं, जिनमें से एक इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी जो कनाडा में रहती है। चैटिंग के माध्यम से दोनों में प्रेम सम्बन्ध बढ़ गए, जिसको इम्प्रेस करने के लिए मंहगे उपहार देने के लिए अभियुक्त को रूपयों की आवश्यकता थी। दिनांक 30.10.2024 को बैंक के बाहर स्थित दुकान पर बैठकर रेकी करने के दौरान उसे विश्वास हुआ कि बैंक में काफी रूपये है, त्योहारों के चलते बैंक कई दिनों तक बन्द भी रहेगी। दिनांक 31.10.2024 की रात्रि को बैंक के मेन गेट के ताले को तोड़ने का प्रयास किया गया न टूटने पर ग्राइडर का प्रयोग किया गया किन्तु असफल रहा। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त शाहिद खान को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button