#Social

BREAKING: बजरी माफियाओं ने पुलिस कांस्टेबल को कुचला, इलाज के दौरान मौत


Jodhpur. जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत कांस्टेबल सुनील खिलेरी की बजरी माफियाओं द्वारा डंपर से कुचलने के बाद मंगलवार देर रात मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद बुधवार को जोधपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में उन्हें अंतिम सलामी दी गई और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह, डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव, डीसीपी वेस्ट राज ऋषिराज वर्मा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
घटना दो दिन पहले लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब सुनील खिलेरी अवैध बजरी खनन माफिया के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान बजरी माफियाओं से जुड़े कुछ लोगों ने उन पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण सुनील को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत से जोधपुर पुलिस और उनके परिवार में शोक की लहर है। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुनील खिलेरी एक नन्हे सिपाही थे।
जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा, “हमने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने बताया कि आरोपियों की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है और उनकी खनन से संबंधित जमीन को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इसके अलावा, लूणी क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सुनील खिलेरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लोहावट में किया जाएगा। उनकी मृत्यु से पुलिस विभाग का माहौल गमगीन है। पुलिस कमिश्नर ने कहा, “हम सुनील के परिवार के साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button