#Social

BREAKING: बीच सड़क युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, वीडियो वायरल


Madhubani. मधुबनी। मधुबनी में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस हमले में युवक के चेहरे और सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक का नाम बबलू मंडल है। घटना नगर थाना के वासन स्कूल के पास की है। घायल बबलू के मुताबिक, बाइक सवार युवकों ने साइड में खड़ी उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जब बबलू ने टोका तो बाइक सवार युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। वारदात के दौरान बदमाशों ने बबलू को करीब 7 बार चाकू मारा। हमले के दौरान पर मौके पर भीड़ इकट्ठा थी, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं। बदमाश उस पर लगातार हमला करते रहे। पीड़ित बबलू मंडल ने बताया, ‘मैं वासन स्कूल के सामने अपना कार रोककर खड़ा था।
तभी पीछे से दो बाइक सवार युवक तेजी से आए और ट्रक को ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी से टकरा गए। जिसके बाद मैंने उनसे गाड़ी को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैसे मांगे तो, सभी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और फिर मेरे साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने एक और साथी को बुलाया और फिर तीनों ने मिलकर मुझे मारने लगे। इसी दौरान एक युवक चाकू मेरे सिर चेहरे के पास मारने लगा। जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। उसके बाद तीनो वहां से फरार हो गए।’ नगर थाना अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया, ‘घटना की जानकारी मिलने के बाद तीनों युवकों को पकड़कर थाने लाया गया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विश्वास मिश्रा (22), वैभव मिश्रा (21), और शनि बारी (20) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल पीड़ित युवक की ओर से अभी कोई आवेदन नहीं मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button