#Social

BREAKING: भंडारा खाकर लौट रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत


Jalaun: जालौन। जालौन भागवत कथा का भंडारा खाकर वापस अपने घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की महिला घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी हादसे के बाद वहां पर दहहत फैल गई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसकी पुलिस खोजबीन कर रही है। हादसे की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार जालौन की रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में रामप्रकाश गुप्ता के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह समापन के उपरांत आयोजित भंडारा भोज में प्रसाद ग्रहण कर श्रमिक महिला हरवी पत्नी भारत उम्र 25 वर्ष निवासी पचकुरी थाना जरिया जिला हमीरपुर अपने अस्थाई निवास काली ईट भट्टा जगम्मनपुर काम करने वाली अपनी साथी महिलाओं के साथ वापस भट्टे पर लौट रही थी। उसी दौरान अज्ञात कार चालक में तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए उसे मजदूर महिला को टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं हादसे के बाद कर चालक कर को लेकर मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले बहन की खोजबीन कर रही है हादसे की जानकारी लगते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे जहां पर उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button