#Social

BREAKING: श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी, युवती की दर्दनाक मौत


Ranikhet. रानीखेत। रानीखेत-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में कोटद्वार और देहरादून के तीर्थयात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में क्रांति नेगी (36) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात करीब 8-9 बजे सिलारी क्षेत्र के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई और दो पेड़ों के बीच फंस गई।
पुलिस ने वाहन के शीशे, दरवाजे तोड़ उसमें फंसे देहरादून निवासी नील निपुन रावत पुत्र नीलम सिंह रावत, नीलम सिंह रावत पुत्र फतेह सिंह रावत, नीतू रावत पत्नी नीलम सिंह रावत और कोटद्वार निवासी अनिल सिंह नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी, क्रांति नेगी पुत्री किशन सिंह नेगी को बाहर निकाला। रात में ही उपचार के लिए सभी को उप जिला चिकित्सालय रानीखेत लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर घायल क्रांति नेगी को मृत घोषित कर दिया। बाकी चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
रेस्क्यू टीम में रानीखेत के कोतवाल अशोक धनखड़, सोमेश्वर चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह, संदीप सिंह रावत, दयाधर ध्यानी, हरीश भट्ट, दिनेश कुमार आदि शामिल थे। रानीखेत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक धनखड़ ने बताया कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। कार में पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गयी है बाकियों को रानीखेत में प्राथमिक उपचार दिया गया है और हायर सेंटर रेफेर किया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button