ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ में आज 115 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान , रायपुर जिले से मिले 50 संक्रमित मरीज

रायपुर। प्रदेश में आज विभिन्न जिलों से 115 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 170 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि 9.00 बजे के अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज पाए गए 150 कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 50 , कोण्डागांव से 23, बिलासपुर से 8, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही से 5,कोरिया से 5, नारायणपुर से 5, कांकेर से 4, दंतेवाड़ा से 3, जांजगीर-चांपा से 3, बीजापुर से 2, दुर्ग से 2, बलरामपुर से 2, बस्तर से एक, सुकमा से एक और सरगुजा से एक मरीज शामिल है। आज पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1588 है।




