Breaking : राजधानी के लालगंगा शॉपिंग मॉल में लगी आग, शॉट सर्किट की वजह से आग लगने की मिली सूचना
रायपुर। राजधानी के व्यवस्ततम जगहों में से एक जीई रोड स्थित लालगंगा शॉपिंग मॉल में आज शाम आग लगने की खबर है। आग अचानक भयावह हो गई। दुकानदार भयभीत हो गए। आसपास अफरी तफरी का माहौल बनने लगा। लेकिन तभी किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अभी तक नुकसान के संबंध में जानकारी नहीं मिली है।




