ब्रेकिंग न्यूज़ – वनरक्षक का आरोपी ने काटा कान, तस्करी रोकने गया था वनरक्षक

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लकड़ी तस्करों के हौसले बढ़ते ही हैं। अब वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने पर भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। पूरा मामला जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दुरती बिट का है, जहां ड्यूटी में तैनात वनरक्षक राहुल सिंह लकड़ी तस्कर ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद तस्कर मौके से भाग गया। जानकारी के मुताबिक वनरक्षक राहुल सिंह को सूचना मिली थी की कुछ लोग जंगल की कटाई कर लकड़ी लेकर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – पति पत्नी एक दूसरे से करते रहे बेवफाइयां, राज जब खुला तो

सूचना पर वनरक्षक मौके पर पहुंचा तो उसे कुछ लोग बाइक में लकड़ी लेकर जाते दिखे। वनरक्षक ने उन्हें रोककर पूछताछ की। इस दौरान तस्करों में से एक आरोपी रामफेर यादव टांगी से राहुल सिंह पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। हमले में तस्कर के वार से वनरक्षक का कान कट गया। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय प्रतापपुर थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 186, 307 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें – रायपुर – दिव्यांग युवती से दोस्ती कर ढाई लाख भी लिए और किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आरोपी रामफेर यादव आदतन बदमाश है और प्रदेश के कई थानों में बलात्कार, धोखाधड़ी सहित लगभग 30 गंभीर मामले दर्ज हैं। अब पुलिस इस आरोपी के खिलाफ पूरे मामले इकठ्ठा कर कड़ी कारवाई करने के फिराक में है।

https://www.cgtop36.com/cgtop36/chhattisgarh-19-thousand-people-registered-themselves-for-virtual-marathon-race-within-24-hours/

Related Articles

Back to top button