छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

मनी लाॅड्रिंग मामले में सौम्या समेत सभी आरोपियों की रिमांड 4 दिन और बढ़ाई गई, कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की खबर

रायपुर: कोयला घोटाले और मनी लॉड्रिंग केस में दो दिसंबर को गिरफ्तार सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया ईडी ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। चार दिन की रिमांड खत्म होने पर ईडी सौम्या को लेकर मंगलवार को कोर्ट पहुंची। लेकिन यहां सौम्या को कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 10 दिसंबर तक ईडी की रिमांड में भेज दिया है। बता दें कि ईडी की विशेष अदालत में सौम्या चौरसिया को पेश किया गया थावहीं, इसी मामले में सूर्यकांत तिवारी, IAS समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल को भी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को 10 दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया है।

11 अक्टूबर को मारा था छापा
बता दें कि ईडी की टीम ने 11 अक्टूबर को प्रदेश के कई अफसरों और कारोबारियों के ठिकानों पर रेड डाली थी। उसके बाद ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। 13 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए ईडी की टीम ने आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और वकील और कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने सरेंडर किया था।

2 दिसंबर को गिरफ्तार हुई थी सौम्या
ईडी की टीम ने सौम्या चौरसिया को 2 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान ईडी ने कोर्ट से 14 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों की रिमांड दी थी जो मंगलवार को खत्म हो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button