दंतेवाड़ा उपचुनाव- नक्सल खौफ से परे मतदाताओं ने दिखाया अभूतपूर्व उत्साह

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप निर्वाचन के अंतर्गत टिकनपाल मतदान केंद्र में मतदाताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। नक्सली खौफ की परवाह न करते हुए ग्रामीण लाइफ जैकेट पहनकर नदी पार कर वोट डालने पहुंचे। टिकनपाल जैसे वेहद संवेदनशील क्षेत्रों में भी ग्रामीणों की वोट डालने के लिए लंबी कतारें देखने को मिली। इधर नक्सलियों ने कटेकल्याण मार्ग पर मतदानकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी भी लगाया जिसे सुरक्षा दस्ते ने निष्क्रिय किया।

आयोग के मुताबिक 12 बजे तक करीब 35 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान के दौरान धनिकरका मतदानकेन्द्र में गड़बड़ी भी दिखी जिसे तकनीशियनों ने शिकायत के बाद दुरूस्त किया। Evm को फ़ोटो प्रिंट कर cpi प्रत्याशी के नम्बर पर निशान लगा दिखाया जा रहा था मतदाताओं को जिसकी शिकायत आयोग से की गई है। पुलिंगबुथ के 200 मीटर के अंदर चल रहा था चुनाव प्रचारBLO व पोलिंगबूथ के अधिकारी को नही थी खबर, मीडिया की दखल के बाद जवानों सख्त की व्यवस्था। नक्सलप्रभावित जिले में चुनाव के दौरान जब नक्सलियो द्वारा चुनाव का बहिष्कार कर लोगो को मतदान करने से मना किया जाता है तो किस तरह का माहौल होता है ये दंतेवाड़ा विधानसभा चुनाव के दौरान दिखा । जब मीडिया धुर नक्सलप्रभावित पुलिंगबुथो का जायज़ा लेने पहुंचे तो कई जगह ग्रामीण मतदान के बाद स्याही को मिटाते दिखाई पड़े ।
आपको बता दें कि दंतेवाड़ा में विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है और नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर के अलावा गांवों में मतदान न करने की समझाइश दी हालांकि इसका खास असर मतदान पर नही दिखा क्योंकि लोग सड़क बिजली,पानी,अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं की आस में नक्सली दहशत के बावजूद घरों से निकलकर मतदान करने पहुंच रहे हैं मगर नक्सलियो के डर से स्याही भी मिटा रहे है ।

8 घंटे पहले तक चुनावी वहिष्कार का मीटिंग लेने वाले आत्मसमर्पित नक्सलीयो ने किया मतदान । कांचा भीमा ,और नीलू ने किया मतदान । दोनो आत्मसमर्पित नक्सलीयो ने गुमियापाल में किया मतदान । दो दिन पहले दोनो नक्सलियो ने किया था आत्मसमर्पण । कटेकल्याण परचेली मार्ग में IED प्लांट होने की खबर । BDS टीम ने घटना स्थल पहुंचकर इसे निष्क्रिय किया । परचेली अतिसंवेदनशील मतदान क्षेत्र में है एक ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button