CG: महिला से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार

Jashpur. जशपुर। विवाहित महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महादेव विसर्जन का प्रोग्राम रखा गया था। पति-पत्नी दोनों गए थे। पति पहले घर आ गया और पत्नी अकेली घर लौट रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर महिला के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस से जानकारी मिली है कि 13 फरवरी को पीडि़ता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह गांव के महादेव विसर्जन के पश्चात रात को नाच प्रोग्राम देखने अपने पति के साथ गई थी, इसके साथ गांव के अन्य लोग भी प्रोग्राम देखने गये थे। पीडि़ता का पति रात करीब 12 बजे वापस अपने घर आ गया वहीं पीडि़ता ,साथियों के साथ आऊंगी सोचकर अपने पति के साथ नहीं आई।

रात्रि लगभग 3 बजे पीडि़ता के द्वारा अपने साथियों को, घर वापस वापस जाने के लिए ढूंढने पर, नहीं मिलने पर , अकेली ही अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गांव का संतोष चौहान इसका पीछा करते हुए पीछे पीछे आ रहा था, जैसे पीडि़ता एक होटल के पास पहुंची थी, कि आरोपी संतोष चौहान, पीडि़ता को जमीन पर पटक कर गलत इरादे से पीडि़ता के कपड़े को खोलने की कोशिश कर रहा था, तब पीडि़ता के द्वारा अपने पास रखी टार्च से आरोपी संतोष चौहान के दोनों गालों में मारने पर वह भाग गया। पीडि़ता के द्वारा घर वापस आकर घटना के बारे में अपने पति को बताई एवं सुबह घटना के बारे में गांव के अन्य लोगों को बतायी।

रिपोर्ट पर थाना थाना फरसाबहार में आरोपी संतोष चौहान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी संतोष चौहान का पता तलाश किया जा रहा था जो आरोपी संतोष चौहान घटना के बाद से फरार था। मुखबिर से आरोपी संतोष चौहान के बारे में सूचना मिली कि आरोपी संतोष चौहान अपने घर आया है और पुन: कहीं भागने की तैयारी कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना से टीम गठित कर रवाना होकर आरोपी के घर में दबिश दी गई। आरोपी संतोष चौहान अपने

घर

में नहीं मिला। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संतोष चौहान तुमला की ओर जा रहा है। सूचना पर फरसाबहार पुलिस के द्वारा थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम बारो में घेराबंदी कर आरोपी संतोष को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी के द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी संतोष चौहान के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button