CG: युवकों ने ग्रामीणों का तोड़ा घर, FIR दर्ज

Jagdalpur. जगदलपुर। बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के मरेठा सर्गीगुड़ा में सरपंच चुनाव में हारने के बाद 2 युवकों द्वारा सामने वाली पार्टी के एजेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद प्रार्थी ने करपावंड थाने में मामला भी दर्ज कराया है, जहां जांच चल रही है। मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि मरेठा सर्गीगुड़ा में रहने वाला कृष्ण कुमार कश्यप अपने गांव की एक सरपंच महिला प्रत्याशी फूलमती कश्यप के सपोर्ट में प्रचार-प्रसार कर रहा था, वहीं 23 फरवरी को चुनाव होने के बाद देर रात को मतगणना हुई। रात को जैसे ही मतगणना का रिजल्ट आया, गाँव की फूलमती कश्यप विजयी हो गई।

आरोप है कि मतगणना के बाद कृष्ण कुमार अपने साथियों के साथ जैसे ही मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल से बाहर आया, हारे हुए पार्टी के सुकरू ने कृष्ण को पकडक़र अपने साथ ले जाकर उसके साथ मारपीट करने शुरू कर दिया, वहीं गाँव के सुकरू के अलावा अन्य लोगों ने भी कृष्ण के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद गाँव के ही तिरनाथ ने कृष्ण को छुड़ाकर ले गया। घटना के बाद गाँव में स्थिति बिगड़ गई, 24 फरवरी को मामला दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गाँव में रखी एक ऑटो के अलावा एक ग्रामीण के घर में तोडफ़ोड़ किया गया। गाँव की घटना के बाद मामला दर्ज होने के बाद से लगातार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस मामले को संदेहास्पद भी बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में करपावंड थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम जो सूचना आई कि सरपंच चुनाव हार के बाद ये मारपीट की गई है, उसकी जांच के लिए गाँव में लगातार पूछताछ चल रही है, वहीं तोडफ़ोड़ की भी जांच चल रही है। मामला में आज ग्रामीणों को बुलाया गया है, जहाँ पूछताछ के बाद व जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कृष्ण कश्यप के द्वारा लिखाये गए रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2) बीएनएस, 296 बीएनएस, 3(5) बीएनएस, 351 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button