#Social

CG: शिवनाथ नदी में आई बाढ़, 4 फंसे युवकों को NDRF ने बचाया


Manpur. मानपुर। छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया. नदी-नाले उफान पर हैं, कई घरों में पानी घुसने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. वहीं मानपुर जिले के महाराष्ट्र सीमावर्ती चिल्हाटी थाना क्षेत्र के मरारटोला गांव स्थित शिवनाथ नदी के बाढ़ में चार लोग फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद लोकल तैराकों की मदद से पुलिस व प्रशासन ने सकुशल रेस्क्यू कर बचाया. ये चारों युवक शिवनाथ नदी में बन रहे पुल निर्माण में काम करने वाले हैं, जो रात में खाना खाकर अपने ठिकाने में सोए हुए थे, तभी रातभर तेज बारिश से

बाढ़ में फंस गए.

आज सुबह सूचना मिलने पर कलेक्टर एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह समेत पुलिस व जिला प्रशासन की टीम लगातार मौके पर डटी रही. एसडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंची हुई थी. इसके पहुंचने से पहले ही जिला व पुलिस प्रशासन की टीम ने लोकल तैराकों की मदद से बाढ़ में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. अंबागढ़ चौकी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि 9 सितंबर की रात पुल निर्माण में काम करने वाले चार कर्मचारी करण कुमार उम्र 25 वर्ष, धनुष राम उम्र 32 वर्ष, लाल पाल उम्र 25 वर्ष और नीरज कुमार उम्र 23 वर्ष खाना खाकर रोजाना की तरह रात में निर्माणाधीन पुल किनारे अपने ठिकाने में सो गए थे. इसी बीच देर रात हुई झमाझम बारिश के चलते नदी का जल स्तर बढ़ गया. वहीं चारों पुल निर्माण कर्मचारी निर्माण स्थल पर ही फंस गए।
बता दें कि नदी के मध्य हिस्से में उथला भाग है, जहां निर्माण काम चल रहा था. ये चारों कर्मचारी, एक चैन माउंटेन और एक जेसीबी कुल तीन वाहन भी निर्माण स्थल पर थे. उथला हिस्सा देखते ही देखते 10 सितंबर की सुबह बाढ़ की जद में आ गया. चारों युवक वाहनों में चढ़कर खुद को बहाव से बचाए हुए थे. इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार व सुरक्षा जवानों से युक्त जिला व पुलिस प्रशासन की टीम सुबह से मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी रही. इस बीच कलेक्टर एस जयवर्धन व पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश जमीनी स्तर पर जुटे

अमले को दिया.

हालात के मद्देनजर एसडीआरएफ टीम को भी इत्तला कर बुलवाया गया था. हालांकि सुबह से अपराह्न तक कड़ी मशक्कतों के बाद लोकल तैराकों की मदद से बाढ़ में फंसे चारों कर्मचारी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. एक वाहन को भी बाढ़ से निकाला जा चुका है. वहीं अन्य वाहनों को भी यथा संभव बाहर निकालने की जुगत जारी है. आपको बता दें कि चिल्हाटी क्षेत्र और महाराष्ट्र के मुहाने पर मौजूद पाटन खास क्षेत्र के मध्य मरारटोला गांव स्थित नदी में बड़ा पुल निर्माणाधीन है. यहां झारखंड प्रदेश के एक मूल निवासी समेत बालोद जिले के और अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहवासी युवक निर्माण में काम कर रहे थे. इसी बीच ये बाढ़ में फंस गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button