#Social

CG: सांप के डसने से महिला की मौत


Raigarh. रायगढ़। कमरे में सो रही महिला की अज्ञात जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई है। कमलेश्वरी (35) पति सुरेंद्र साहू निवासी न्यू शांति नगर उच्चाभिति, किरोड़ीमलनगर थाना कोतरारोड की है। रोजाना की तरह वह भोजन के पश्चात घर का काम कर रात को कमरे में सोई थी। इसी बीच उसे अज्ञात किसी चेहरे जीव ने काट लिया इसके बाद वह दर्द चीखने लगी जिसे सुनकर उसके परिजन उठ गए और उसकी सुध लिए। तो उन्होंने देखा कि महिला के साड़ी में सांप छिपा था। जिसे स्वजनों ने भगाया और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत ग्राम कैथा में झाड़ फूंक के लिए लेकर गए। क्योंकि अंधविश्वास के चक्कर में उसका उपचार नहीं हो पाया और उसके हालत गंभीर हो गई ऐसे में परिजनों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराए। यहां रविवार सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button