#Social

CG: 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


Saktī. सक्ती। जिले में अवैध शराब, जुआ एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिनांक 01 मई 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डेरागढ़ क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब तैयार कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित कर डेरागढ़ में रेड की गई, जहाँ आरोपी रविन्द्र कुमार बरेठ, पिता विष्णु लाल बरेठ, उम्र 28 वर्ष, निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1500 रुपए आंकी गई है, जप्त की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के साथ-साथ पुलिस टीम में प्रआर. मनीष राजपूत, आर. रामनिवास उरांव, आर. टकेश्वर कटकवार, आर. जितेन्द्र सिदार, तथा आर. उमेश सिदार ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button