#Social
CG BREAKING: एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

Kondagaon. कोंडागांव। कोंडागांव में एक लाख रुपए का इनामी नक्सली राजमन होड़ी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। राजमन 2014 से नक्सल संगठन का सक्रिय सदस्य था। वह बेड़मा पंचायत मिलिशिया से लेकर बारसूर एलओएस तक की जिम्मेदारियां संभाल चुका है। राजमन पर हत्या और कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। राजमन होड़ी पर हत्या, अपहरण, लूट, और आर्म्स एक्ट समेत कई अपराध दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना मर्दापाल और पुंगारपाल में हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के चार मामले दर्ज हैं।
सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर उसने कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कोंडागांव एसपी ने उसे सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। कोंडागांव एसपी ने बताया कि राजमन पर हत्या, अपहरण और लूट जैसे संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं। मर्दापाल और पुंगारपाल थाने में उसके खिलाफ चार गंभीर मामले दर्ज हैं। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से माओवादियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि पुलिस नक्सल प्रभावित गांवों में सिविक एक्शन प्रोग्राम चला रही है। इससे नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधिकारियों के मार्गदर्शन में नक्सल विरोधी अभियान जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में और भी नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं।



