#Social
CG BREAKING: कर चोरी करने वाले व्यापारियों पर GST की बड़ी कार्रवाई

Ambikapur. अंबिकापुर। राज्य जीएसटी विभाग – अंबिकापुर द्वारा कर चोरी के संदेह में अंबिकापुर स्थित दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई 29 मई 2025 से 31 मई 2025 तक चली, जिसमें बंसल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन और लक्ष्मी ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई।
बंसल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन पर बड़ा खुलासा
दिनांक 29 मई 2025 को बंसल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन, अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर जांच की गई। भारत सरकार द्वारा संचालित जीएसटी पोर्टल के अनुसार उच्च रिस्क कैटेगरी में आने वाले इस प्रतिष्ठान का टर्नओवर करीब 158 करोड़ रुपए पाया गया, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस पर कर का कोई भुगतान नहीं किया गया था। जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया कि व्यवसाय स्थल पर लेखा-जोखा से संबंधित कोई सॉफ्टवेयर, टैली आदि का संचालन नहीं किया जा रहा था।



