#Social
CG BREAKING: छग चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव स्थगित

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संगठन के निर्वाचन अधिकारी प्रकाश कोलछा ने का कहना है कि चैंबर के अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली को बताया कि, जिस संविधान में बदलाव हुआ उसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति की है। यह आपत्ति रजिस्टर फर्म एंड सोसाइटी डिपार्टमेंट में दी गई है। इसलिए निर्वाचन अधिकारियों ने तय किया है कि चैंबर चुनाव स्थगित कर दिए जाएं। हालांकि चुनाव को लेकर मतदाता सूची अपडेट करना, व्यापारियों से संपर्क करना जैसे काम चल रहे थे। गोलछा ने दैनिक भास्कर से कहा कि, जब संस्था के नियमों को लेकर आपत्ति है और फर्म रजिस्ट्रार कार्यालय ने कोई निर्णय नहीं लिया है, तो फैसला आने तक चुनाव स्थगित किए गए हैं।




