CG BREAKING: पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, पत्नी ही निकली हत्यारिन

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने पिता बीरबल मिंज (52 वर्ष) का शव गांव के सेमरन टोप्पो के आंगन में मिला। उसने बताया कि उनके माथे से खून बह रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट में मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव पाया गया। इससे स्पष्ट हो गया कि यह स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक बीरबल मिंज शराब का आदी था।
हमला कर दिया और फिर घर लौट आई। पुलिस ने आरोपी सुसैना मिंज (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया। मौके पर सबूत मिलने के बाद उसे बी.एन.एस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने पति की हत्या डंडे से मार कर की थी। पुलिस ने तत्परता से जांच कर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है।



