#Social

CG BREAKING: फिर पलटी पिकअप, हादसे में 25 लोग गंभीर


Kawardha. कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला और बच्चों समेत 25 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 8 साल की बच्ची समेत 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके के पलानी पाट के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, सिंगनपुरी का साहू परिवार पिकअप में सवार होकर किसी शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान शनिवार शाम को पलानी पाट के पास गाड़ी पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button